पलपल इंडिया प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था में रेलवे स्टेशन जबलपुर में थाना जीआरपी व आरपीएफ जबलपुर स्टाफ द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु रेलवे स्टेशन में निरंतर चैकिंग की जा रही है इसी क्रम में जब जीआरपी व आरपीएफ की टीम 10 अगस्त को स्टेशन परिक्षेत्र की बारीकी से चैकिंग कर रही थी तब 1 बदमाश नितिन गौतम उर्फ अंशु से एक देसी कट्टा जप्त किया गया है व दो अन्य बदमाश कृष्णा लोनी एवं एक नाबालिग से 3 चोरी के मोबाइल जप्त किये गये है बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे अन्य अपराधों की पतासाजी हेतु पूछताछ की जा रही है।