पत्नी के शव को बाइक पर बांधकर गांव ले गया पीड़ित पति,दिल को झकझोर कर रख देगी ये विडियो

By: PalPal India News
August 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनागपुर-जबलपुर मार्ग से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें यह दिख रहा है कि एक बाइक सवार अपनी बाइक के पीछे एक महिला का शव बांधकर बड़ी तेजी से जा रहा है। यह घटना नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर हुई है। इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है, जो व्यक्ति अपनी बाइक पर महिला का शव लेकर जा रहा है ,वह व्यक्ति उस मृत महिला का पति है।

मृतक महिला का नाम ग्यारसी अमित यादव है  पीड़ित पति अमित यादव ने कहा कि नागपुर से लगभग 12:00 बजे वह अपने गांव रक्षाबंधन के लिए निकला था। दोपहर करीब 3:30 बजे देवलापार थाना क्षेत्र के मोर फाटा इलाके में एक ट्रक चालक ने कट मारा जिस वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। ओर बाइक के साथ वो निचे गिर गया। तभी महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई  वहीँ  ट्रक चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। जैसे-तैसे अमित यादव ने अपने को संभाला। ओर अपनी मृतक पत्नी को लेकर अपने गांव की तरफ चल दिया। अमित ने बताया कि यह वीडियो पुलिस ने बनाया है। अमित ने कहा कि वह काफी डरा हुआ था।

वह जल्द से जदल मध्य प्रदेश के करणपुर पहुंचाना चाहता था, लेकिन हाईवे पुलिस की उस पर नजर पड़ी, ओर हाईवे पुलिस ने उसको रोक कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे नागपुर भेज दिया। अमित और उसकी पत्नी पिछले 10 सालों से लोनारा नागपुर की कोराडी के पास रहते थे। रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश के करणपुर जा रहे थे। 15 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 16 साल की एक बेटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *