‘मेरी उम्र पर हितैषी क्यों बन रहे है प्रियंका ओर राहुल गाँधी ?’मेरे फोटो वाली टी-शर्ट क्यों पहनी है- भड़की मिंता देवी

By: PalPal India News
August 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार की मिंता देवी का कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर गुस्सा फूट गया है। उन्होंने कहा कि आखिर प्रियंका गांधी कौन होती हैं मेरे नाम व फोटो छपी टी-शर्ट पहनने वाली। मेरी उम्र के ऊपर वो हितैषी क्यों बन रही हैं? बिहार की मिंता देवी, जिनकी वोटर लिस्ट में उम्र 124 साल दर्ज है, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों पर नाराज़ हैं। प्रियंका गांधी ने मिंता देवी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया था, जिससे मिंता देवी ने बिना अनुमति अपनी तस्वीर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों पर गुस्सा हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों ने बिहार के एसआईआर को लेकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर मिंता देवी की फोटो थी। विपक्षी सांसदों का कहना है कि वोटर लिस्ट में मिंता देवी की उम्र 124 साल लिखी है। मिंता देवी इसी बात से नाराज़ हैं और उन्होंने पूछा है कि उनसे बिना पूछे ऐसा कैसे किया गया।

मेरी उम्र पर ये लोग मेरे हितैषी क्यों बने हैं-मिंता देवी

मिंता देवी ने सिवान में कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ दिन पहले ही पता चला। उन्होंने सवाल किया कि विपक्षी सांसद उनके कौन होते हैं? उन्होंने पूछा कि मिंता देवी ने पूछा कि उन्हें किसने अधिकार दिया कि उनका नाम और फोटो टी-शर्ट पर छापें। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि “मेरी उम्र के ऊपर यह लोग मेरे हितैषी क्यों बन रहे हैं। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती हूं।”

One response to “‘मेरी उम्र पर हितैषी क्यों बन रहे है प्रियंका ओर राहुल गाँधी ?’मेरे फोटो वाली टी-शर्ट क्यों पहनी है- भड़की मिंता देवी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *