खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर , बस पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल

By: PalPal India News
August 13, 2025

सागर से बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सुबह 6:30 बजे चितौरा टोल टैक्स के पास फूल लेने रुकी खड़ी बस में पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट कर गई। हादसे की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम से सीआरओ सुनील पौराणिक, आरपीओ लालू चौधरी, हेमंत अहिरवार, ड्राइवर सुनील प्रताप चढार, हेल्पर पुरुषोत्तम और रामदास मौके पर पहुंचे तुरंत ही सूचना हाईवे एंबुलेंस और पुलिस को दी, जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे मैं बस और ट्रक ड्राइवर सहित 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस सागर से देवरी की ओर जा रही थी जब यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एमपी-11-पी-0332 सागर से देवरी तरफ जा रही थी सुबह 6:30 बजे बस फूल लेने चितौरा टोल टैक्स के पास रूकी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक-एमपी-07 एचबी 5190 ने बस को टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं, क्रेन द्वारा बस को सीधा कर यातायात को सुचारु किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *