पत्नी को जिंदा जला रचा सुसाइड का नाटक, 7 साल की बेटी ने खोली पिता की पोल

By: PalPal India News
August 28, 2025

नवी मुंबई में एक व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी 32 वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। उसने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन नाबालिग बेटी के बयान के बाद सच्चाई सामने आ गई।उरण में 35 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंधों का शक करते हुए उसे जलाकर मार डाला।

इसके बाद उसने पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसकी सात साल की मासूम बेटी ने सच सामने ला दिया। पुलिस के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार (25 अगस्त) तड़के नवी मुंबई के उरण इलाके के पगोटेगांव में हुई। आरोपी की पहचान राजकुमार रामशिरोमणि साहू के रूप में हुई है। उसे वारदात के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी जगरानी साहू के हाथ-पैर बांध दिए, फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर लाइटर से आग लगा दी।

उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली। शुरुआत में पुलिस ने मामला आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज भी किया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बच्ची के बयान ने सच्चाई उजागर कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *