स्वरोजगार योजनाओं के तहत 759 हितग्राहियों को 3.42 करोड़ का लाभ युवाओं ने कहा, ऐसे रोजगार शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए शिवपुरी(मप्र), 29 अगस्त 2025। शिवपुरी जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम अशासकीय रेडिएंट आईटीआई केंद्र में संपन्न हुआ, जिसमें रोजगार कार्यालय, उद्योग विभाग और अन्य विभागों ने सहभागिता की। इस आयोजन में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 633 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के तहत 759 हितग्राहियों को कुल 3.42 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने कहा कि इस तरह के रोजगार संगम शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि युवाओं को करियर के अवसर और स्वरोजगार की जानकारी मिलती रहे।