गणपति विसर्जन में जमकर नाचे सलमान खान, परिवार के साथ भगवान गणेश को किया विदा

By: PalPal India News
August 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने हाल ही में गणपति बप्पा को अपने घर में विराजा था, जिसमें उनकी फैमिली के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे. अब बप्पा की विदाई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान जमकर डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सलमान खान का पूरा परिवार नजर आ रहा है. सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा भी ढोल की बीट पर नाच रही हैं. इसमें अरबाज खान के बेटे भी दिख रहे हैं. इतना ही नहीं लेडी दबंग सोनाक्षी सिन्हा ने अपने स्टार पति जाहिर इकबाल संग इस सेलिब्रेशन में भाग लिया है.

बता दें, इससे पहले सलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी से बप्पा के विराजमान का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फैमिली के साथ गणेश आरती में शामिल हुए थे. सलमान के फैंस ने इस वीडियो को खूब लाइक भी किया था. सलमान के घर हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बनता है.

परिवार का गणपति उत्सव परंपरा और भव्यता का मिश्रण माना जाता है। 28 अगस्त को, सलमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके प्रशंसकों को इस रस्म की एक झलक दिखाई थी। इस वीडियो में वह अपनी मां सलमा खान, भाई अरबाज खान और बहन अलवीरा अग्निहोत्री के साथ अर्पिता के घर पर आरती करते हुए दिखाई दे रहे थे। सलमान खान हर साल गणेश चतुर्थी को बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए जाने जाते हैं, अक्सर अपने परिवार के समारोहों में फिल्म उद्योग के दोस्तों और सहयोगियों की मेजबानी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *