पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश के रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई है. इस हादसे में 25 से 30 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा एक चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ है. तेज रफ्तार बस चोरहटा थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड के पास पहुंची थी. तभी उल्टे साइड बोलेरो आ गई. जिसे बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी. बस गिरने से वहां चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया.
सेमरिया से रीवा आ रही थी बस
बस सेमरिया से रीवा आ रही थी. जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. इसमें कई स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं थे. बस में सावर 25 से 30 यात्रियों को चोटे आई हैं. जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.