संपत्ति के लालच में चली गई दोनों भाइयों की जान, एक को मारी गोली तो दूसरे को लगाईं आग

By: PalPal India News
August 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के अररिया जिले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं एक अन्य को आग लगा दी गई। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मृतकों की पहचान जय कुमार यादव और नयन यादव के रूप में हुई है। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। ग्रामीणों के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर नयन यादव ने पहले जय कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद, जय कुमार यादव के रिश्तेदारों ने बदला लेने के लिए नयन यादव को जिंदा जला दिया और उसके घर में भी आग लगा दी।

घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा, ‘यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नयन यादव की पहले उसके घर के अंदर हत्या की गई। फिर उसके शव को आग लगा दी गई या फिर पहले उसे आग लगाई गई।’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *