पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 18 गाँव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इस आपदा के समय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों ने मिलकर पीड़ितों को भोजन, राशन, कपड़े और दवाएँ उपलब्ध कराईं। अब स्थिति सामान्य होने लगी है। इन सेवाभावियों को सम्मानित करने के लिए जिला मुख्यालय पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी, कलेक्टर सुधीर कोचर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने संस्थाओं व समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
[…] शीला पटेल दमोह जिले की शासकीय प्राथमिक शाला देवरान […]