पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में 25वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में शामिल होने गए है। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं। यहां पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि, पीएम मोदी ने चीन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है।
पीएम मोदी ने शहबाज को किया नजरअंदाज
जानकारी के मुताबिक, डिनर के दौरान मोदी और शहबाज शरीफ एक ही हॉल में मौजूद थे लेकिन पीएम मोदी ने शहबाज से दूरी बनाए रखी जिससे पाकिस्तान को साफ संदेश मिल गया कि भारत आतंकवाद को लेकर अपना कड़ा स्टैंड जारी रखेगा। पीएम मोदी के इस रुख ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चलेगी।
पुतिन ने भी शहबाज को नजरअंदाज किया
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को हॉल में एंट्री करते हुए दिखाया गया है। फिर पीएम मोदी हॉल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से गर्मजोशी से मिलते हैं और फिर पीएम मोदी पुतिन के साथ आगे बढ़ते हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलते हैं। यहां से पीएम मोदी और पुतिन बातचीत करते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी वहां शहबाज शरीफ अकेले स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। वह पीएम मोदी और पुतिन को देखते रह गए लेकिन उन्हें यहां भाव नहीं मिला और दोनों नेता आगे निकल गए।