पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महिला के साथ सरेआम गंदी हरकत करते पवन सिंह नजर आये थे वहीं भी ये मामला सुलझा ही नहीं था कि एक और भोजपुरी स्टार का शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने ‘पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।’ हाल ही में एक्टर पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-अभिनेत्री अंजलि राघव का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह सरेआम अंजलि की कमर को छू रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से दोनों लगातार आलोचनाओं के घेरे में थे, यहां तक कि अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
दरअसल यहां पर बात हो रही है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की, जिनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल दो महिलाओं के साथ खुलेआम मंच पर फ्लर्ट कर रहे हैं और दोअर्थी संवाद कर रहे हैं।
‘इसका कुछ भी छोटा नहीं है’ (Khesari Lal Yadav)
वायरल वीडियो किसी इवेंट का है, जहां खेसारी मंच पर खड़ी दो महिला फैन से पूछते हैं कि ‘दोनों में से बड़ी कौन छोटी कौन? जिसमें सामने वाली महिला बगल वाली की तरफ इशारा करके कहती है कि ‘ये छोटी है।’ जिस पर खेसारी कहते हैं कि ‘इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, बेचारी का चेहरा भी बड़ा है।’ ‘जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं’ इतना कहने के बाद वह उसे गले लगाते हुए कहते हैं कि ‘आओ, आहाहा! फिर माइक पर बोलते हैं, जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी मिले जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं।’ इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बड़ी संख्या में लोग खेसारी के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें घटिया कहकर ट्रोल किया जा रहा है। अब तक खेसारी लाल यादव की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।