पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सैमसंग इस साल के आखिरी Galaxy Event आयोजित करने की तैयारी में है। कंपनी 4 सितंबर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना प्रीमियम फोन Galaxy S25 FE लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा सैमसंग का AI टैबलेट Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज भी पेश किया जाएगा। इस टैबलेट का प्री-रिजर्वेशन भारत में शुरू हो गया है। वहीं, Samsung Galaxy S25 FE की कीमत और खास फीचर्स भी सामने आए हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और आइसी ब्लू में पेश किया जाएगा।
सैमसंग का यह अपकमिंग फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy S25 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल होगा। सैमसंग के इस फैन एडिशन (FE) मॉडल को भारत में 55,000 रुपये से 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी एस24 FE को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। इसके अलावा यह फोन 12GB रैम, 256GB तक इंटरनल स्टोरेज समेत तगड़े कैमरा फीचर्स के साथ आएगा।
सैमसंग का यह फोन Galaxy S2400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy S24 सीरीज में यही प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी FHD+ LTPO स्क्रीन मिलेगी। फोन AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा।