रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दी जान, आपस में लिपटा मिला दोनों का शव

By: PalPal India News
September 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्यप्रदेश के उमरिया में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया यहाँ प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर लेट कर मालगाड़ी से कट कर अपनी जान दे दी। यह दृश्य सभी की अनकहे नम कर देने वाला था जब मरने से पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका आपस में लिपट गए थे और इसी तरह रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे। यह अनुमान रेलवे ट्रैक पर पड़ी उनकी कटी हुई लाश को देखकर लगाया गया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि मरने वाले प्रेमी-प्रेमिका बीते चार दिनों से गांव के अपने घरों से लापता थे।

जानकारी के मुताबिक़ मृतकों की पहचान भरत कोल उम्र 21 साल पिता अशोक कोल वहीं युवती करिश्मा कोल उम्र 19 साल पिता हल्के कोल दोनों निवासी ग्राम खेरवा ग्राम पंचायत टिकुरी जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया के रूप में हुई है।

कई दिनों से प्रेमी-प्रेमिका जान देने की कर रहे थे कोशिश

आपको बता दे पिछले कई दिनों से गांव से दोनों प्रेमी-प्रेमिका लापता  थे घर के लोगों को भी नहीं पता था दोनों कहा है। घर के लोगों ने उन्हें तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन वे दोनों नहीं मिले। घटना के बाद यह जानकारी सामने आई है कि करने वाले दोनों प्रेमी-प्रेमिका लगभग दो-तीन दिन से महरोई स्टेशन में ही रात्रि निवास करते थे। कई लोगों ने उन्हें स्टेशन में ही देखने का दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की यह दोनों दिन में आसपास कहीं चले जाते थे और रात में आकर स्टेशन में ही रहते थे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार प्रेमी युगल जान देने का मन बना रहा होगा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाने के कारण वे आसपास ही दिखाई देते रहे अंततः उन्होंने हिम्मत जुटाई और जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *