मशहूर साउथ फिल्म निर्माता डेविड का निधन, साउथ इंडस्ट्री में पसरा मातम

By: PalPal India News
September 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि मशहूर कन्नड़ लेखक-निर्देशक एसएस डेविड का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘जय हिंद’ (1998) और ‘सुपारी’ (2001) जैसी फिल्मों के शानदार निर्देशक के रूप में फेमस हुए। एसएस ने रविवार को अंतिम सांस ली। डेविड रविवार को एक मेडिकल स्टोर से घर लौटते समय बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें राजराजेश्वरी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एसएस डेविड के मौत की वजह

दरअसल एसएस डेविड को सीने में दर्द उठा और 31 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे, बेंगलुरु की एक फार्मेसी में वह बेहोश होकर गिए गए। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के आरआर नगर के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के पहले ही साउथ फिल्म निर्माता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, पुलिस उनके शव को अस्पताल में तब तक रखेंगे जब तक उनके रिश्तेदारों से अंतिम संस्कार की व्यवस्था के बारे में स्पष्ट निर्देश नहीं मिल जाते।

एसएस डेविड की फ़िल्में

निर्देशन के अलावा, उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों के स्क्रीनप्ले भी लिखे हैं, जिनमें ‘पुलिस स्टोरी’ (1996), ‘अग्नि आईपीएस’ (1997), ‘धैर्य’ (1997), ‘सिम्हाड़ा मारी’ (1997), ‘है बैंगलोर’ (1997), ‘इंडिपेंडेंस डे’ (2000), ‘मांड्या’ (2006), ‘तिरुपति’ (2006) और ‘पुलिस स्टोरी 2’ (2007) जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। अपने निर्देशन, राइटिंग और अनोखे डायलॉग्स के लिए कन्नड़ फिल्म जगत में नाम कमाने वाले डेविड ने साईकुमार अभिनीत ‘पुलिस स्टोरी’ और ‘अग्नि आईपीएस’ जैसी फिल्मों के दमदार डायलॉग्स लिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *