उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ यादव श्री गणेश उत्सव में सम्मिलित हुए

By: PalPal India News
September 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार रात खजूर मस्जिद चौराहे पर नगर गणेश, पटनी बाजार स्थित स्वर्ण से श्रृंगारित श्री गणेश, श्री वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर स्थित श्री गणेश और गीता कॉलोनी के श्री गणेश उत्सव में सम्मिलित हुए और पूजन कर आरती की।

श्री वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान का पूजन कर लाड़ली बहनों से चर्चा कर उन्हें डोल ग्यारस की मंगलकामनाएं दी। इस अवसर पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *