पत्नी के लिए समोसा नहीं लाया तो पति व उसके परिजनों को जमकर पिटवाया, बुलाई पंचायत

By: PalPal India News
September 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, पत्नी ने अपने पति से समोसा खाने की डिमांड की,लेकिन पति समोसा लाना भूल गया जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और पंचायत करवाई। इस दौरान मायके वालों के तरफ से पति के साथ जमकर मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार घटना पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। पत्नी संगीता ने अपने पति शिवम से समोसे लाने को कहा था। पति के समोसे घर ना लेकर पहुंचने पर नाराज संगीता और शिवम दोनों के बीच विवाद हो गया। संगीता ने यह बात अपने मायके वालों को बता दी। इसके बाद मायके वाले संगीता के घर पहुंचे और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हो रही थी। उसी बीच गुस्साई संगीता ने गुस्से में अपने परिजनों के साथ अपने पति शिवम व उसके परिजनों की पिटाई कर दी।

युवती की सास ने पुलिस थाने में दी शिकायत

समोसे के विवाद को लेकर पीड़ित युवक की मां ने पुलिस थाने में शिकायत करवाई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विवाद 30 अगस्त को शुरू हुआ जब संगीता ने अपने पति से समोसे लाने को कहा, लेकिन वह नहीं लाया। इसके बाद संगीता भड़क गई और अगले दिन 31 अगस्त को उसने अपने परिवार को बुला लिया। इसी दिन पंचायत के दौरान झड़प हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *