पलपल इंडिया प्रतिनिधि। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में महाद्वीप के आठ शीर्ष देश खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट का 17वां संस्करण है, जिसे T20I फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीमों की संख्या के मुताबिक, यह इतिहास का सबसे बड़ा एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट है। 2023 के संस्करण में छह देशों ने हिस्सा लिया था।
ये टीमें दो ग्रुपों में विभाजित होंगी और अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी। इसके बाद शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगी। डिफेंडिंग भारत और उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के साथ ग्रुप ए में काबिज हैं। जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग, ग्रुप बी में हैं।
पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद, अफगानिस्तान ने एशियन कप 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान सबसे पहले किया था। अनुभवी ऑलराउंडर राशिद खान 17 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। सूर्यकुमार यादव अपनी चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और वह एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।
पिछले साल अमेरिका में वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दोनों के रिटायर होने के बाद यह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का इस फॉर्मेट में पहला बड़ा मल्टी-टीम टूर्नामेंट होगा। इस बीच, भारत के चिर-प्रतिद्वंद्वी और दो बार के महाद्वीपीय चैंपियन पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा नहीं बनाया है। आगामी टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे।
इस बीच, छह बार की चैंपियन श्रीलंका, जो भारत और पाकिस्तान के अलावा एशिया कप खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम है, की कमान चरिथ असलांका के हाथों में है। स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को चोट के बाद भी टीम में शामिल किया गया है। यहां एशिया कप 2025 की सभी आठ टीमें और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट दी गई है।
एशिया कप 2025 की क्रिकेट टीमें और खिलाड़ियों के नाम
भारत एशिया कप 2025 टीम
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम
श्रीलंका क्रिकेट टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश क्रिकेट टीम: लिट्टन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
हांगकांग चीन क्रिकेट टीम: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान
ओमान क्रिकेट टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव
यूएई क्रिकेट टीम: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।