MP के इस स्कूल में तेंदुएं के खौफ से लगाया गया 10 दिन का लॉकडाउन, तेंदुएं ने फैलाई दहशत

By: PalPal India News
September 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में तेंदुओं का खौफ बढ़ता जा रहा है। तेंदुओं का खौफ इतना बढ़ गया है कि इटारसी के एक स्कूल में लॉकडाउन लगा दिया गया है। दस दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है और क्लासेस अब ऑनलाइन होंगी। दरअसल आसपास घूम रहे तेंदुए, जिन्होंने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व से सटे पथरौटा के पावर ग्रिड परिसर में पिछले आठ दिनों से मादा तेंदुआ और उसके शावक घूम रहे हैं। एक शावक की करंट से मौत के बाद रहवासी और स्कूल के बच्चों में डर और गहरा गया। वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं। दिन रात गश्त की जा रही है और लोगों मे खौफ का माहौल है।

पहले 3 दिन की छुट्टी अब 10 दिन की

तेंदुए की दहशत इतनी हुई की स्कूल प्रबंधन ने पहले तीन दिन की छुट्टी की, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं गया। मजबूरन छुट्टियों को 13 सितंबर तक बढ़ाना पड़ा। इतना ही नहीं, इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कैंपस में भी एक तेंदुआ पिछले 5 दिनों से घूम रहा है। उसके फुटप्रिंट हर रोज दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत है और बच्चों का स्कूल जाना अब खतरे से खाली नहीं। तेंदुए की दहशत के चलते लोग अब लाठी डंडे लेकर घरों के आसपास सुरक्षा के लिए तैनात है डर है कि कहीं अपने शावक को ढूंढने आया तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। वहीं तेंदुआ तवा बफर रेंज के धांसई में बीते 3 दिनों से घुसकर ग्रामीणों की मुर्गे-मुर्गियों को शिकार बना रहा है। तेंदुए के मूमेंट से एसटीआर ने उसे पकड़ने के लिए फिर से दो पिंजरे लगा दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *