‘लाइटर’ जैसी डिवाइस से बनाता था महिला का आपत्तिजनक वीडियो, पकड़े जाने पर बोला- ‘निजी संतुष्टि के लिए…’

By: PalPal India News
September 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्राइवेट एयरलाइंस के एक पायलट ने शर्मनाक काम किया है। साउथ वेस्ट दिल्ली से एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी का पायलट गिरफ्तार हुआ है. उस पर लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और मॉलेस्टेशन का आरोप है. किशनगढ़ थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस शख्स को सीसीटीवी के जरिए ट्रैक कर गिरफ्तार किया. इस शख्स की पहचान आगरा के रहने वाले 31 साल के मोहित प्रियदर्शी के रूप में हुई.

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया था कि 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे वो किशनगढ़ गांव के शनि बाजार में मौजूद थी। उसी दौरान उसने देखा कि एक शख्स लाइटर जैसी दिखने वाली डिवाइस से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. उसने देखा कि मोहित लाइटर जैसे दिखने वाले एक डिवाइस से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना रहा है. हालांकि, वह महिला के मुड़ते ही फरार हो गया. उस महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. सीसीटीवी फुटेज की जांच और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार किया.
उसके पास से एक लाइटर के आकार का छिपा हुआ स्पाई कैमरा बरामद हुआ, जिसे वह वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल करता था. पूछताछ में मोहित ने अपराध कबूल करते हुए खुलासा किया कि वह अपनी आत्म संतुष्टि के लिए ऐसी वीडियो बनाता था. पुलिस के अनुसार, मोहित अब तक कई महिलाओं की ऐसी वीडियो बना चुका है, जिनका डेटा उसके डिवाइस से बरामद किया गया है. मोहित अविवाहित है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड पहले से नहीं था, लेकिन इस घटना ने उसकी गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

मॉल में करता था गंदा काम

पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है कि मोहित दिल्ली के बड़े और पॉश इलाकों, जैसे मॉल्स और भीड़भाड़ वाले बाजारों में, खासकर छोटे कपड़े या शॉर्ट्स पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था. वह अपने पैरों के बीच स्पाई कैमरा छिपाकर आपत्तिजनक वीडियो शूट करता था. एक महिला को उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसे ट्रैक किया गया. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्थानीय मुखबिरों की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया.

पुलिस जांच कर रही है

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (छेड़छाड़) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को मोहित के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. पुलिस का मानना है मोहित का आपराधिक बैकग्राउंड नहीं होने और उसके ऐसे क्राइम से संदेह पैदा होता है कि वह और भी कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है.

One response to “‘लाइटर’ जैसी डिवाइस से बनाता था महिला का आपत्तिजनक वीडियो, पकड़े जाने पर बोला- ‘निजी संतुष्टि के लिए…’”

  1. […] को लाइन अटैच कर दिया है। विवादित वीडियो के चलते उन पर गाज गिरी है। रणजीत के […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *