जबलपुर के अस्पताल में जन्मा 5.2 किलो का बच्चा, डॉक्टरों ने बताई इसकी वजह

By: PalPal India News
September 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रानी दुर्गावती लेडी एल्गिन अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 34 वर्षीय महिला शुभांगी यादव ने 5.2 किलोग्राम वजनी स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसे शिशु ने जन्म लिया है, जिसका वजन आम बच्चों से कहीं ज्यादा है. यानी जितना वजन एक स्वस्थ बच्चे का होता है, उससे कहीं ज्यादा वजन इस बच्चे का है. इस अनोखे बच्चे को देखने कई लोग पहुंच रहे हैं. यही नहीं, लोग इस बच्चे को प्यार से ‘छोटा भीम’ कहकर भी संबोधित कर रहे हैं. डॉक्टरों ने इतने वजन का कारण भी बताया.

बच्चे का जन्म ऑपरेशन से हुआ और उसका वजन देखकर डॉक्टर भी दंग रह गए। डॉक्टरों के अनुसार, आमतौर पर नवजात शिशु का औसत वजन 2.8 से 3.2 किलोग्राम होता है, लेकिन 5 किलोग्राम से अधिक वजन का बच्चा होना हजारों प्रसव में कभी-कभार ही देखा जाता है। बच्चे का जन्म जबलपुर के अस्पताल में हुआ है। डॉक्टरों का मानना है कि पांच किलोग्राम से ज्यादा वजन का बच्चा होने का कारण मां की गर्भावस्था के दौरान पोषणयुक्त डाइट हो सकती है। ऐसे मामलों में सिजेरियन डिलीवरी भी चुनौतीपूर्ण साबित होती है। यह बहुत ही रेयर केस है। फिलहाल मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

भावना मिश्रा का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान मां की अच्छी डाइट और पर्याप्त पोषण लेने की वजह से बच्चे का वजन ज्यादा हो सकता है. कई बार मधुमेह या अन्य स्वास्थ्य कारणों से भी ऐसा संभव होता है, लेकिन शुभांगी चौकसे की मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य पाई गईं. माना जा रहा है कि उनकी संतुलित डाइट और बेहतर स्वास्थ्य इस असामान्य रूप से ज्यादा वजन की मुख्य वजह रही होगी.

मां बोली- हमारे घर गणेश आए

बच्चे की मां का कहना था कि अभी गणेश उत्सव चल रहा है और भगवान गणेश ने हमारे यहां जन्म लिया है। बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। मां और बेटे दोनों का पूरी तरह से स्वस्थ होना परिजनों की खुशियां बढ़ा रहा है। महिला का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान उसने कोई भी विशेष डाइट नहीं ली थी। वह सामान्य खाना (दाल, चावल, रोटी, सब्जी) खा रही थी। इसके बावजूद ज्यादा वजन के साथ स्वस्थ्य बच्चे का होना बेहद खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *