लाल किले से 1 करोड़ का सोने-हीरे जड़ा कलश चुराने वाला आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

By: PalPal India News
September 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किले के परिसर से एक जैन धार्मिक समारोह से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के कलश की चोरी कर ली गई थी।जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुए करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत के सोने-हीरे जड़े कलश के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. चोरी हुए इस कलश वाले मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी यूपी के हापड़ से की गई है.

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक थोड़ी ही देर में दिल्ली पुलिस ओपचारिक तौर पर इसका ऐलान कर सकती है. कुछ दिनों पहले एक पूजा कार्यक्रम के दौरान ये कलश चोरी हुआ था. क्राइम ब्रांच के सूत्र के मुताबिक, CCTV फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ से यह गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार किए गए शख्‍स का नाम भूषण वर्मा है. पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि मौके से एक नहीं बल्कि 3 कलश चोरी हुए थे. हालांकि फिलहाल एक कलश बरामद हुआ है. बाकी दो कलश को बरामद करने के लिए क्राइम ब्रांच गाजियाबाद सहित कुछ अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. सूत्र बताते हैं कि इस मामले की तफ्तीश के दौरान दो और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भूषण वर्मा जैन समाज से नही है, लेकिन वो जैन धर्म से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए अपने कपड़े उसी पूजा अनुष्ठान के मुताबिक तैयार करके उस कार्यक्रम में पहुंचा था. सीसीटीवी में दिख रहा है कि जिस तरह से धोती और चुन्नी पहनी थी.. वो जैन समुदाय के लोग अपने अनुष्ठान, पूजा करने के दौरान पहनते हैं. बेहद प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *