सरकारी नोटशीट पर भेजा बुलावा
दरअसल, मध्य प्रदेश के सरकारी अफसरों ने भगवान श्री सत्यनारायण की कथा के बुलावा के लिए के पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर ने नोटशीट जारी कर दी है। नोटशीट जारी करने वाले अधिकारी की पहचान भोपाल रीजन में पदस्थ चीफ इंजीनियर संजय मस्के के रूप में की गई है। संजय मस्के ने अपने घर पर भगवान श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया था। इसके लिए उन्हें अपने साथ काम कर रहे कर्मचारियों को बुलावा भेजना था। इसलिए चीफ इंजीनियर ने सरकारी नोटशीट ही जारी कर दिया। अब यह नोटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोटशीट हो रही वायरल
जानकारी के मुताबिक चीफ इंजीनियर ने के सरकारी बंगले पर तीन दिन पहले सत्यनारायण भगवान की कथा हुई थी। इसी कथा के लिए नोटशीट जारी की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नोटशीट में लिखा है, “भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास क्र. सीपीसी-1, चार ईमली, भोपाल पर दिनांक 5 सितंबर को सत्यनारायण भगवान की कथा तदोपरांत दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाता है।”