मध्य प्रदेश: सरकारी स्कूल से सामने आया लापरवाही का मामला, क्लास में पढ़ाने की जगह कुर्सी पर सोते हुए पाए गए टीचर, ऐसे बनेगा छात्रों का भविष्य

By: PalPal India News
September 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सरकारी स्कूल से लापरवाही का मामला सामना आया है, यहाँ शिक्षक की लापरवाही का नमूना देखने को मिला है। मझगवां विकासखंड के पगारखुर्द गांव में शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक अशोक माली को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर सोते हुए पाया गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मास्टर साहब कुर्सी पर खर्राटे ले रहे

शिक्षक स्कूल पहुचें और क्लास रूम में जाकर कुर्सी पर सो गए। क्लासरूम में बच्चे नीचे दरी पर पढ़ रहे हैं और मास्टर साहब कुर्सी पर खर्राटे ले रहे हैं। शिक्षक कक्षा में एक कुर्सी पर बैठे हैं और बगल की कुर्सी पर टेबल फैन चल रहा है।

बच्चे कर रहे शिक्षक के जागने का इंतजार

क्लास में मास्टर साहब आराम से सो रहे हैं। इस दौरान बच्चे उनके जागने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाया था, जिसने बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह मामला अब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *