भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में बड़ा बदलाव, तीसरे मैच का बदला गया वेन्यू

By: PalPal India News
September 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि।भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट टीम का अगले साल ऑस्ट्रेलिया दौरा कई रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा। जहाँ टी20 और ODI सीरीज के इस दौरे में अब एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब ODI सीरीज का तीसरा और आख़िरी मैच मेलबर्न के जंक्शन ओवल की बजाय होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले की तारीख़ 1 मार्च 2026 वही रहेगी, जिससे फैन्स अपनी प्लानिंग बिना किसी बदलाव के कर सकते हैं।

फ्लडलाइट्स की वजह से बदलाव

जंक्शन ओवल में नए फ्लडलाइट्स के इंस्टॉलेशन में देरी के कारण अब यह मुकाबला मेलबर्न की बजाय होबार्ट में खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न का पहला डे-नाइट महिला ODI बनना था, लेकिन फ्लडलाइट्स की अनिश्चितता और मैदान पर चल रहे काम ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखना मुश्किल कर दिया। इस कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे तस्मानिया शिफ्ट करने का निर्णय लिया। अब होबार्ट में लगातार दो ODI मुकाबले होंगे। सीरीज के व्यस्त शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए दूसरे और तीसरे ODI के बीच केवल एक दिन का अंतर है। यही वजह है कि सीरीज के आखिरी दोनों मुकाबले अब होबार्ट में आयोजित किए जाएंगे।

पर्थ में होगा डे-नाइट टेस्ट

मेलबर्न में पहला इंटरनेशनल डे-नाइट महिला ODI आयोजित किया जा सकता था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जंक्शन ओवल पर अब भी WBBL टीमों के मुकाबले और अन्य घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे। इसके अलावा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दौरा केवल T20I और ODI सीरीज तक सीमित नहीं रहेगा। पर्थ के WACA में चार दिवसीय डे-नाइट टेस्ट भी खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए अगले साल ऑस्ट्रेलिया में रोमांचक क्रिकेट का अनुभव लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *