हमारे भारत देश पर टिकी है सबकी निगाहे गृह युद्ध छिड़ सकता है,18 से 30 साल के युवाओं को मिले मिलिट्री ट्रेनिंग’-भाजपा विधायक

By: PalPal India News
September 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जो हालात श्रीलंका में, बांग्लादेश में और अफगानिस्तान में, पाकिस्तान में हुए हैं, नेपाल भी बर्बाद हो गया, उसे देखकर लग रहा है कि देश के अंदर गृह युद्ध छिड़ सकता है। कलेक्टर से उन्होंने अनुरोध किया कि प्रतिवेदन भेज कर 18 से 30 साल की युवाओं के लिए आवश्यक मिलिट्री सेवा ट्रेनिंग देने की कोशिश करें।

सबकी निगाहें देश के ऊपर बनी- पन्नालाल शाक्य

पन्नालाल शाह गुना के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय जुडोऔर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंच से कहा “लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, अफगानिस्तान की हालत खराब है वहां भी ऐसे उलट पुलट हो गया। पाकिस्तान में आतंकवादियों की फौज पैदा हो रही है और कल की बात है, नेपाल भी बर्बाद कर दिया ।” पन्ना लाल शाक्य ने कहा- “अब सबकी निगाहें हिंदुस्तान के ऊपर बनी हुई हैं। केवल हिंदुस्तान के ऊपर। अगर हमने इसमें गौर नहीं किया और 18 से 30 साल के लोग तैयार नही किये तो याद रखना ऐसे कई घटनाक्रम हुए हैं कि देश के अंदर भी गृह युद्ध छिड़ जाए।”

11 लोगों ने देश में रहते हुए नालंदा विश्वविद्यालय को जला दिया था

पन्नालाल शाक्य ने आगे कहा ” भारत को सोने की चिड़िया बनाने में जितनी भी बाधा आनी है उसकी चिंता करो। नालंदा विश्वविद्यालय में, 12 हजार छात्र थे 1200 शिक्षक थे, केवल 11 लोगों ने इस विश्वविद्यालय को जला दिया था और एक व्यक्ति भी नहीं निकला जो विश्वविद्यालय को बचा पता। लगभग 6 महीने तक उसका ग्रंथालय जलता रहा। हमारे देश में भी ऐसा होता है तो कल की कल्पना करें कौन-कौन बाहर निकलेगा।

देश में 18 से 30 वर्ष के युवाओं को मिले मिलिट्री ट्रेनिंग 

गुना के जिला कलेक्टर से पन्नालाल शाक्य ने कहा- “जिलाधिकारी से करबद्ध निवेदन करता हूं श्रीमान सावधान हो जाइए। यह स्कूटी वगैरह जो लेकर गए कोई इनमें दो थप्पड़ लगाएगा और स्कूटी छुड़ा ले जाएगा। हमारे अंदर इतनी शक्ति जरूरी है इतनी ताकत जरूरी है नहीं तो जैसा नालंदा विश्वविद्यालय में आग लग गई थी, सोमनाथ में आग लग गई थी, वहां बहुत शिक्षित भक्त थे, वह कह रहे थे यहां चिंता मत करो भगवान भोलेनाथ बचा लेंगे। यह भरोसे मत रहना।” पन्नालाल शाक्य ने आगे कहा- “सीमा पर सुरक्षा रहने वाली है लेकिन अंदर की सुरक्षा कौन करेगा? अंदर की सुरक्षा जरूरी है इसलिए मैं दंडाधिकारी से निवेदन करूंगा एक प्रतिवेदन बनाएं और 18 से 30 वर्ष के लिए आवश्यक मिलिट्री सेवा ट्रेनिंग देने की कृपा करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *