mp news: कटनी में अनियंत्रित हाइवा का कहर, यात्री प्रतीक्षालय में घुसा हाईवा, 6 लोग घायल

By: PalPal India News
September 16, 2025

mp news: मध्य प्रदेश के इंदौर में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर के कोहराम मचाने के बाद अब कटनी जिले में तेज रफ्तार हाईवा ने भी मचाई भगदड़. यहां ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में कॉलेज के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में अचानक एक तेज रफ्तार हाइवा घुस गया, जिससे वहां पर मौजूद 6 लोग घायल हो गए.

mp news:  मौजूद 6 लोग घायल

कटनी के ढीमरखेड़ा स्थित शासकीय कालेज के सामने यात्री प्रतीक्षालय में बैठे लोगों को हाइवा ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया. जिससे यहां पर चीख पुकार व भगदड़ मच गई. वहां पर मौजूद 6 लोग घायल हो गए शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर एक घायल की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया.

mp news
mp news

mp news: मौजूद 6 लोग घायल

बताया गया कि देर शाम तेज बारिश से बचने के लिए कुछ यात्री प्रतीक्षालय में आकर बैठ गए. इस दौरान कटनी की तरफ से आ रहा हाईवा क्रमांकएमपी 20 जेडएम 4003 अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय में घुस गया, जिसकी चपेट में 6 लोग आ गए. हाइवा को प्रतीक्षालय में घुसते देख लोगों में चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर एक घायल सुभाष चौधरी की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए जबलपुर के शासकीय अस्पताल रेफर किया गया. वहीं पुलिस ने मामले में हाइवा चालक रविन्द्र उम्र 20 वर्ष को हिरासत में ले लिया है.

mp news: पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि ढीमरखेड़ा कॉलेज के पास बने एक यात्री प्रतीक्षालय में बारिश के दौरान कुछ लोग वहां मौजूद थे, तभी एक हाइवा अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी, जिससे वहां मौजूद 6 लोग घायल हो गए है. घायलों को उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं एक गंभीर रूप से घायल शख्स को जबलपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.

mp news
mp news

दुर्घटना में घायल-
-सुभाष चौधरी उम्र 37 वर्ष निवासी पौड़ी कला,
-अरुण प्रताप सिंह 20 वर्ष निवासी झिरीं
-रागिनी कुमारी 13 वर्ष निवासी मंगेली उमरिया पान
-नरेश 45 वर्ष निवासी मंगेली उमरिया पान
-अंकित कुर्मी 18 वर्ष निवासी मंगेली उमरिया पान
-एक अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *