Rail Yatri: अब रेल में सफर के दौरान आपको महंगा पानी नहीं पीना होगा। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड ने शनिवार को रेल नीर की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जीएसटी दरों का असर रेल नीर पर भी हुआ है। रेलवे बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर रेल नीर नाम से बिकने वाले बोतल बंद पानी की कीमतों में 1 रुपए की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती 22 सितंबर 2025 से जारी होगी।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में मिलने वाली रेल नीर की बोतल अब पहले से सस्ती हो गई है. पहले जहां यात्रियों को 1 लीटर की बोतल के लिए 15 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब वही बोतल सिर्फ 14 रुपये में मिलेगी. इसी तरह आधा लीटर की बोतल अब 9 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि पहले इसकी कीमत 10 रुपये थी. नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी.

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की जेब पर बोझ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. रेलवे के मुताबिक हर साल करोड़ों लोग रेल नीर खरीदते हैं और इस छोटे से बदलाव से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी. खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह फैसला अहम साबित होगा. रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि नई दरों के साथ बोतलों की गुणवत्ता और शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अब जब यात्री प्लेटफॉर्म या ट्रेन में रेल नीर खरीदेंगे तो उन्हें नई दरों का लाभ मिलेगा. 22 सितंबर से लागू होने वाले इस फैसले से हर दिन लाखों बोतलों की बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा. उम्मीद है कि इस बदलाव के बाद और भी ज्यादा यात्री रेल नीर को प्राथमिकता देंगे. इससे रेलवे को भी यात्रियों का भरोसा मजबूत करने में मदद मिलेगी.

मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा कि GST कम किए जाने का सीधा लाभ ग्राहक को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए 15 रुपए से कम करके 14 रुपए और आधा लीटर के लिए 10 रुपए से कम करके 9 रुपए करने का फैसला लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जाने वाले आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित अन्य ब्रांडों की पैकेज्ड पानी की बोतलों का अधिकतम खुदरा मूल्य भी एक लीटर की बोतल के लिए 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल के लिए 10 रुपए से घटाकर 9 रुपए तक संशोधित किया जाएगा।
Tôi thường chơi game giải trí vào buổi tối và thấy ghd sports app download apk có khá nhiều trò chơi hấp dẫn để thư giãn sau giờ làm. TONY10-19