IND vs PAK: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मैच कल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने 6 गेंद शेष रहते पाकिस्तानी टीम को 6 विकेट से हरा दिया। कल के मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। क्रिकेट मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो और कोई विवाद न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है।
एशिया कप 2025 में जब दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं, तो सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद जमकर बवाल देखने को मिला था। पाकिस्तान ने भारतीय टीम के हाथ नहीं मिलाने पर ICC और ACC के पास जाकर अपना दुखड़ा रोया था, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
ग्रुप स्टेज मैच में पैदा हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सुपर-4 मैच में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच जमकर नोंकझोंक देखने को मिली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। नतीजा ये हुआ कि हारिस रऊफ बौखला गए और भारतीय खिलाड़ियों को उकसाने लगे। हालांकि, रऊफ को अभिषेक शर्मा ने बल्ले और जुबान दोनों से करारा जवाब दिया।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने भारतीय प्रशंसकों को 6-0 की जीत की चेतावनी दी। इस दौरान रऊफ हाथ से गिरते हुए विमान का इशारा करते नजर आए।
यह क्रिकेटर अपने हाथों से विमान बनाता था और ऐसे इशारा करता था जैसे उन्हें मार गिराया गया हो। मैच के दौरान रऊफ के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं।

प्रशंसक हारिस रऊफ (Haris Rauf) की इस शर्मनाक हरकत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ रहे हैं। दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले युद्ध को जन्म दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।
हालाँकि, उनके पास इसका कोई सबूत नहीं है। जब सबूत मांगे गए, तो उन्होंने सोशल मीडिया से पुरानी, संपादित तस्वीरें पेश कीं। सीधे शब्दों में कहें तो पाकिस्तान मीडिया में यह झूठी खबर इसलिए फैला रहा था क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।
दरअसल, हारिस रउफ पावरप्ले में 5वां ओवर फेंकने आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार चौका जड़ा, जिससे बौखलाए रऊफ ने कुछ शब्द कहे। इसी बीच शुभमन गिल उनकी तरफ बढ़े, लेकिन उससे पहले ही नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया। इस दौरान नोकझोंक इतनी बढ़ी कि अंपायर को बीच में आना पड़ा और पाकिस्तानी गेंदबाज को दूर ले गए। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने गुस्से में हारिस रऊफ को जमकर सुनाई। इसके बाद रही सही कसर स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस ने पूरी कर दी।

भारतीय पारी के दौरान जब रऊफ लॉन्ग-ऑन पर खड़े थे, तो भारतीय फैंस ने उन्हें चिढ़ाते हुए विराट कोहली के 2022 T20 वर्ल्ड कप में उनके खिलाफ मारे गए बैक-टू-बैक छक्कों का जिक्र किया। दर्शकों का ये शोर रऊफ को बहुत बुरी तरह चुभा और वह मैदान पर अजीबो-गरीब हरकत करने लगे। दर्शकों द्वारा हारिस रऊफ को चिढ़ाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया ने लगातार 4 मैच अपने नाम किए हैं। अब टीम का 5वें मैच में बांग्लादेश से 24 सितंबर को सामना होगा। दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा।