Jabalpur News: जबलपुर के खमरिया इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने नाम और धर्म छिपाकर एक कैफे में करीब 1 साल तक नौकरी की. इस बीच काम करते हुए उसने कैफे संचालक का भरोसा जीता और फिर उनकी दोनों बेटियों से दोस्ती कर ली. धीरे.धीरे वह छोटी बेटी को प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने और उसे भगाने की तैयारी में था.
वह अपने दो दोस्तों के साथ लड़की को ले जाने पहुंचाए तो परिजनों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और माला पहनाकर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक का नाम वाशिद मंसूरी है. करीब एक साल पहले एक युवक खमरिया के एक कैफे में पहुंचा और खुद को राहुल सिंह बताकर नौकरी मांगी. उसने बताया कि वह भोपाल और इंदौर में भी काम कर चुका है और अब जबलपुर में रह रहा है. मेहनत से काम करने पर कैफे संचालक ने उसे रख लिया.

नौकरी करते हुए वाशिद ने पहले संचालक की बड़ी बेटी से दोस्ती की. उसने घर की हालत खराब बताकर उससे करीब दो लाख रुपए उधार ले लिए. बाद में जब उसने पैसे लौटाने से टाल-मटोल की तो लड़की को शक हुआ. युवती ने पिता से बिना बताए रुपए दिए थे, इस वजह से वह उनसे कुछ बता भी नहीं सकती थी. बड़ी बेटी जब कैफे आना बंद कर दी, तो वाशिद ने छोटी बेटी से नजदीकियां बढ़ाईं.
दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी की बातें होने लगीं. वाशिद ने लड़की का इतना ब्रेनवॉश कर दिया कि वह घरवालों की बात मानने को तैयार ही नहीं थी. इस बीच संचालक की बड़ी बेटी को युवक पर शक होने लगा. जिसपर उसने आधारताल कटरा जाकर फोटो दिखाकर सच्चाई पता की. तब खुलासा हुआ कि एक साल से जो युवक राहुल बनकर कैफे में काम कर रहा था, वह असल में मुस्लिम है.

उसने यह बात अपनी मां से बताई. डेढ़ माह पहले जब कैफे संचालक को जानकारी लगी कि वह उनकी छोटी बेटी से शादी करने की फिराक में है, तो उन्होंने उसे काम से निकाल दिया. एक सप्ताह पहले वाशिद युवती से मिलने उसके घर के पास पहुंचा और एक मोबाइल उसे दिया.
इतना ही नहीं घर और कैफे के सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड लेकर खुद निगरानी रखने लगा. लड़की से रोज बात करता और उसे भगाने का प्लान बना रहा था. आरोपी के साथ जाने वाली 18 वर्षीय युवती ने सोने के जेवरात और कपड़े बैग में रख लिए थे और शाम होने का इंतजार कर रही थी.
शाम करीब 5 बजे वाशिद उर्फ राहुल अपने दो दोस्तों के साथ कैफे के पास पहुंचा था. जहां लड़की उसे मिलने वाली थी. हालांकि परिजन पहले से वहां मौजूद थे. उन्होंने तीनों को घेर लिया. एक युवक भाग निकला लेकिन वाशिद और उसका साथी मोहम्मद सलमान पकड़े गए. दोनों की जमकर धुनाई की गई और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घटना से कुछ दिन पहले वाशिद ने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने शादी नहीं कराई तो वह उनकी बेटी को भगा ले जाएगा. पिता ने परिजनों और दोस्तों को साथ लेकर पूरी योजना बनाई और आरोपी को बुलाकर पकड़ लिया. बड़ी बेटी ने बताया कि वाशिद उर्फ राहुल ने रुपए लेने के बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उसकी छोटी बहन को प्यार के जाल में फंसा लिया. युवती ने कहा कि छोटी बहन को बहुत समझाया और यह भी बताया कि वह राहुल नहीं बल्कि वाशिद मंसूरी है पर वह समझने को तैयार नहीं थी.
खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि युवक ने नाम और धर्म छिपाकर नौकरी की और लड़की को फंसा लिया. फिलहाल आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है. लड़की और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
[…] बताया कि आरोपी ने युवती को रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच दिया। उसने कहा कि वह […]
Sau vài hôm dùng thử pikashow , mình cảm thấy giao diện được tối ưu khá tốt cho điện thoại. TONY10-19