Garba: जबलपुर में एक बार फिर बिना अनुमति और अवैध बिजली कनेक्शन से गरबा आयोजन का मामला सामने आया है. राइट टाउन स्थित नॉन मोटराइज्ड ट्रैक (एनएमटी) पर एक निजी संस्था ने गरबा का आयोजन किया. जिसमें बिजली चोरी, सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा और सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी की गई.
आयोजकों ने न केवल नाले के ऊपर मंच बनाकर पैदल रास्ता बंद किया बल्कि पास के ट्रांसफार्मर से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली ली. बीती रात तेज आवाज, ट्रिपिंग व स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जब स्थिति बिगडऩे लगीए तो मौके पर धर्म सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए.
उन्होंने आयोजन में धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन और असुरक्षा का आरोप लगाते हुए गरबा बंद कराने की मांग की जिससे हंगामे की स्थिति बन गई और आयोजक कार्यक्रम छोड़कर मौके से भाग गए. यह सब उस वक्त हुआ जब हाल ही में बरगी हिल्स में करंट लगने से दो बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे आयोजनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.
आयोजकों ने आयोजन स्थल को रोशन करने के लिए पास के ट्रांसफॉर्मर के खंभे से सीधा तार जोड़ लिया यानी बिजली चोरी की. न तो उन्होंने बिजली विभाग से टीसी (टेम्पररी कनेक्शन) लियाए न ही पुलिस या प्रशासन से कोई अनुमति ली. इसके बाद जब आयोजन शुरू हुआए तो तेज साउंड सिस्टम और बिजली लोड के कारण रात में 3-4 बार बिजली ट्रिप हो गई. आसपास के कई घरों में टीवी जैसे उपकरण जल गए और लोगों को भारी नुकसान हुआ.
जिस जगह गरबा हुआ वो जगह नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति है, जिसे आम लोग वॉकिंग के लिए उपयोग करते हैं. आयोजकों ने बिना अनुमति नाले के ऊपर मंच बना दिया, जिससे राहगीरों का रास्ता भी बंद हो गया. मंच की वजह से एनएमटी की फर्श को भी नुकसान पहुंचा है.

इस गरबा कार्यक्रम का आयोजन मेकओवर नाम की संस्था ने किया था. हर प्रतिभागी से 400 से 1800 तक की फीस ली गई. आयोजन से पहले ना तो कोई सुरक्षा इंतजाम थे, ना ही बारिश से बचाव की कोई तैयारी. हल्की बारिश में कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया. धर्मसेना के कार्यकर्ताओं को जब इस आयोजन की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिजली चोरी और अव्यवस्था को लेकर विरोध किया.
आयोजकों पर सांस्कृतिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया. स्थिति बिगडऩे पर गरबा आयोजन बंद कर दिया गया और आयोजक वहां से भाग निकले. स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन पर आपत्ति ली. उनका का कहना है कि गरबा में तेज आवाज में फिल्मी गाने बज रहे थे. साउंड के कंपन से नाले की दीवारों में हलचल महसूस हो रही थी. बुजुर्ग और छोटे बच्चों को खास परेशानी हुई.
बिजली विभाग के जेई ने पुष्टि की कि आयोजकों ने टीसी कनेक्शन नहीं लिया था. बिजली चोरी की पुष्टि के बाद पंचनामा बनाकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है. एसई संजय अरोरा का कहना है बिजली चोरी से ज्यादा चिंता जनता की सुरक्षा को लेकर है. ऐसे आयोजनों पर कार्रवाई की जा रही है.

गरबा कार्यक्रम में अतिथि बनी स्वपनिता चौकसे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ अभद्रता की. इस पर मदनमहल थाने में हिंदू धर्मसेना के प्रदेश संयोजक अर्पित सिंह ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अर्पित सिंह का कहना है आयोजकों ने ही हमें बुलाया था. जब देखा कि गरबा में फिल्मी गाने बज रहे है, तो हम वहां से चले गए. अब हमारे खिलाफ एफआईआर हुई है, तो हम इसकी शिकायत एसपी और कलेक्टर से करेंगे.
पुलिस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी आयोजन बिना अनुमति और टीसी कनेक्शन के नहीं हो सकता. मदनमहल थाना प्रभारी को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं. दोषी पाए जाने पर आयोजकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Sau khi thử cricfy tv ios , mình cảm thấy tốc độ tải ổn định hơn trước đây mình từng dùng. TONY10-19