Garba Attack: गुजरात में भारी बारिश के चलते आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वलसाड जिले के सभी तहसील में तेज हवाएं के साथ भारी बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ बारिश के चलते वलसाड के गरबा पंडालों को नुकसान हुआ है। आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खेलैयाओं की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
तेज हवाएं और कड़ाके की बिजली के साथ बारिश बारिश के चलते वलसाड के गोकुल इलाका पारनेरा और कई अन्य जगहों में गरबा पंडाल को नुकसान हुआ है। वलसाड के पारनेरा हिल स्टेशन पर माताजी का मंदिर हैं। यहां गरबा खेलने के लिए भीड़ उमड़ती है, लेकिन भारी बारिश के चलते लोग वहीं फंस गए।
कई जगह पेड़ और बिजली के खंबे गिरने की खबरें सामने आई हैं। गोकुल ग्रुप पंडाल में डॉम बनाया गया था। वह भी तेज हवाएं के चलते उड़ गया। इस वजह से आयोजकों ने गरबा भी रद्द कर दिया।

वलसाड जिले के धरमपुर तहसील में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। धरमपुर तहसील के छोटी कोसबाड़ी और बड़ी कोसबाड़ी गांव को जोड़ने वाली कोझवे सड़क पानी में डूब गई है। भारी बारिश के चलते पार नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। कोझवे पर बनी सड़क पानी में डूब गई है, लेकिन लोग मजबूरन इस सड़क से गुजरने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। लोगों को अपनी जान मुसीबत में डालकर दूध ले जाते हुए देखा जा सकता है।
मोरबी जिले में शुक्रवार दोपहर एक फैक्टरी के पास पानी से भरे गड्ढे में भाई-बहन समेत तीन बच्चे डूब गए। मोरबी तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पनेली रोड के पास हुई।

उन्होंने बताया कि कुलदीप (छह), उसकी बहन खुशबू (चार) और उनकी दोस्त प्रतिज्ञा (पांच) अपराह्न करीब तीन बजे गड्ढे के पास खेल रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के दहेगाम के बहियाल इलाके में भीड़ ने जबरदस्त हिंसा फैलाई और हर तरफ आतंक मचा दिया. हिंसा में आठ से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. दुकानों में तोड़फोड़ की गई. दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. स्थिति को काबू करने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया. पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
[…] हुई थी. सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ गरबा में शामिल हुई थी. दोनों पति-पत्नी साथ […]