Hariyana: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत,रो-रोकर बोलता रहा बच्चा उठो ना पापा

By: PalPal India News
September 29, 2025

Hariyana: कुरुक्षेत्र में एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी, जिसे सुनकर आप भी रो पड़ेंगे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे बाप बेटे को टक्कर मार दी। पिता अपने छोटे से बेटे को बचाने के लिए खुद ट्रक के नीचे आ गए और बेटे को बचा लिया। घटना में पिता की मौत हो गई, वहीं बच्चा भी घायल है। इस दुर्घटान का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पिता की मौत के बाद बच्चा रो रोकर कह रहा है-उठो पापा…उठो पापा।

दरअसल यह हादसा शेख चिल्ली मकबरे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई और उनका सात वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल है। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने मामले में ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

Hariyana
Hariyana
Hariyana: मौत बनकर आया ट्रक, ले ली पिता की जान

कुरुक्षेत्र शहर में एक बार फिर सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शाहाबाद के गांव कलसाना निवासी नरेश कुमार अपने बेटे भविष्य के साथ बाइक पर जा रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक बाइक सवार बाप बेटे को रौंदता चला गया। बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेश ने बेटे भविष्य को बचाने की कोशिश की, जिससे उनकी टांग ट्रक के टायर के नीचे पिस गई। पिता को सड़क पर पड़ा देखकर भविष्य जोर जोर से रोता रहा और पिता को जगाने लगा। ये देखकर लोगों की भी आंखें भर आईं।

Hariyana
Hariyana
Hariyana: ट्रक ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

एक्सीडेंट में पिता नरेश ने दम तोड़ दिया, लेकिन उनका बेटा भविष्य ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। यह पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाई, जिससे हादसे में नरेश की जान चली गई।

Hariyana
Hariyana
Hariyana: लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से भाग रहे ट्रक को रोका और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे के बाद इलाके में गुस्से और दहशत का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

Hariyana: उनके पुत्र भविष्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान संभालखा गांव के पवन कुमार के रूप में की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन कृष्णा गेट टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। हादसे ने परिवार और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले की जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *