Maharashtra: पत्नी कुएं में कूदी, अगले दिन क़र्ज़ में डूबे पति ने भी लगाई फांसी, बच्चों के लिए छोड़ा सन्देश

By: PalPal India News
September 30, 2025

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आत्महत्या की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कर्ज में डूबे एक किसान दंपति ने परेशान होकर अपनी जान दे दी है। पहले पत्नी ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी और इसके फिर अगले दिन पति ने भी उसी कुएं के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने अपनी जान देने से पहले अपने बच्चों के लिए भावुक कर देने वाला संदेश भी छोड़ा है।

Maharashtra: जानिये क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ ये पूरी घटना छत्रपति संभाजीनगर के फुलंब्री तालुका के आलंद क्षेत्र में स्थित पिंपरी शिवार गांव की है। यहाँ खेती के कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपत्ति ने महज एक दिन के अंतराल में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को 38 वर्षीय रमाबाई विलास जमधडे ने कुएं में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त की। अगले ही दिन शनिवार को उनके पति विलास जमधडे ने उसी कुएं के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Maharashtra
Maharashtra
Maharashtra: बच्चों के लिए छोड़ा भावुक संदेश

आत्महत्या करने से पहले विलास ने एक वॉट्सएप ग्रुप पर अपने बच्चों से माफी मांगते हुए उनके लिए भावुक संदेश लिखा। संदेश में विलास ने कहा कि उनकी पत्नी ने भी कर्ज के बोझ से आत्महत्या कर ली और अब वह भी इस बोझ को सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों से माफी मांगते हुए उनकी पढ़ाई पूरी करने की अंतिम इच्छा जताई।

Maharashtra
Maharashtra
Maharashtra: गांव के लोग संदेश पढ़कर भावुक

आत्महत्या की इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पति-पत्नी की मौत से उनके दो छोटे बच्चों- सुमित और अमित का भविष्य अंधकार में डूब गया है। गांव के लोग इस संदेश को पढ़कर भावुक हो गए हैं और अब एक बार फिर से किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए ठोस सरकारी कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *