Panna: अष्टमी के दिन माता के दर्शन कर लौट रहे 2 बहनों और 1 भाई की मौत, टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर

By: PalPal India News
September 30, 2025

Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना पन्ना के अजयगढ़ बायपास की है, जहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब तीनों अष्टमी के अवसर पर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को बचाया नहीं जा सका।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार से जा रही एक टूरिस्ट बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के अजयगढ़ बाइपास पर मंगलवार सुबह उस समय हुई जब तीनों अष्टमी के अवसर पर एक मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रहे थे।

Panna: इलाज के दौरान तीनों ने तोड़ा दम

घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पन्ना लाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में शवों को देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

Panna
Panna
Panna: शव देखकर फूट-फूटकर रोए घरवाले

मृतकों की पहचान लालकरण (22), अंजलि (17) और अनारकली (12) के रूप में हुई है। तीनों चीमट से पद्मावती बड़ी देवन मंदिर दर्शन करने गए थे और लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। बाइक लालकरण चला रहा था और वह दोनों लड़कियों का ममेरा भाई था। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों ने ही दम तोड़ दिया। जानकारी लगने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Panna: बस चालक फरार

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस और बाइक को जब्त कर लिया है लेकिन बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Panna
Panna
Panna: मृतकों की पहचान

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान लालकरण (22 वर्ष), अंजलि (17 वर्ष) और अनारकली (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों पन्ना जिले के चीमट गांव से पद्मावती बड़ी देवन मंदिर में अष्टमी पूजा के लिए गए थे। लौटते वक्त जैसे ही वे अजयगढ़ बायपास पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक लालकरण, दोनों लड़कियों का ममेरा भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *