Hanumantal: दुर्गा विसर्जन के लिए 10 टैंकरों से भरा जा रहा हनुमानताल, गर्मियों में तालाब की सफाई और जीर्णोद्धार के लिए इसे पूरी तरह खाली कर दिया था

By: PalPal India News
September 30, 2025

Hanumantal: दशहरा में प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु हनुमान ताल का निरीक्षण. हनुमानताल का जल स्तर भी बढ़ाया जा रहा है !! माँ भगवती की कृपा से पूर्ण आस्था के साथ हनुमान ताल मे विसर्जन होगा माँ भगवती का .शहर के बीचोंबीच स्थित ऐतिहासिक हनुमानताल तालाब को नगर निगम अब टैंकरों और बोरिंग की मदद से भर रहा है, ताकि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो सके.

Hanumantal: नगर निगम कृत्रिम रूप से भरने की कर रहा कवायद

गौरतलब है कि गर्मियों में नगर निगम ने तालाब की सफाई और जीर्णोद्धार के लिए इसे पूरी तरह खाली कर दिया था. इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए गए. लेकिन बारिश के बावजूद तालाब पर्याप्त मात्रा में पानी से नहीं भर पाया. अब दशहरा से पहले नगर निगम उसे कृत्रिम रूप से भरने की कवायद में जुट गया है.

Hanumantal
Hanumantal
Hanumantal: दशहरा तक तालाब में पर्याप्त पानी हो जाएगा

नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के अनुसार दुर्गा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए पिछले दिन 10 टैंकर पानी तालाब में डाला गया और आसपास की चार बोरिंगों से भी पानी छोड़ा जा रहा है. फिर टैंकरों की संख्या बढ़ा दी गई है. उम्मीद है कि दशहरा तक तालाब में पर्याप्त पानी हो जाएगा. महापौर जगत बहादुर अन्नू ने बताया कि शहर के पांच स्थानों पर दुर्गा विसर्जन की व्यवस्था की गई है. नर्मदा नदी के आसपास विसर्जन कुंड भी बनाए गए हैं.

जहां नदी के जल से प्रतिमा विसर्जन होगा. वहीं हनुमानताल में पानी की कमी को टैंकर और बोरिंग से पूरा किया जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिनों में पर्याप्त पानी तालाब में भर जाएगा. जबलपुर में पहली बार ऐसा हो रहा हैए जब किसी तालाब को टैंकरों और चार बोरिंगों के जरिए भरा जा रहा है. दुर्गोत्सव समितियों ने नगर निगम से मांग की थी कि तालाब में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं है, जिससे विसर्जन में परेशानी हो रही है.

Hanumantal: नेता प्रतिपक्ष बोले. नगर निगम बना हंसी का पात्र-

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा ने कहा कि ऐतिहासिक हनुमानताल को सफाई के नाम पर गर्मी में खाली कराया गया. लेकिन निगम लेट-लतीफी के चलते समय पर काम पूरा नहीं कर सका. अब टैंकरों से तालाब भरना मजाक जैसा लग रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि हनुमानताल तालाब की सफाई के लिए करीब 2 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था.

लेकिन बिना पूरे काम के ही 90 लाख रुपए का बिल तैयार कर दिया गया था. हालांकि बाद में केवल 10 से 12 लाख रुपए का ही भुगतान किया गया. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही जनवरी-फरवरी में तालाब खाली करने का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने इसे अनदेखा किया. गणेश उत्सव में भी इसी तरह की समस्याएं आईं थीं. उन्होंने कहा कि अब दुर्गा विसर्जन के लिए नगर निगम को जलदाय विभाग की तरह टैंकरों से पानी भरना पड़ रहा है, जो कि एक अजीबोगरीब स्थिति है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *