Small Finance Bank डकैती में शामिल दो इनामी डकैत जहांगीर आलम-गोलू पासवान सहित 2 अन्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए का सोना बरामद

By: PalPal India News
September 30, 2025

Small Finance Bank: इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की वारदात करने वाले मास्टर माइंड और उसके साथी सहित चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

खितौला में इसाफ स्माल फायनेंस बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने बिहार व झारखंड से दो इनामी डकैत जहांगीर आलम व गोलू पासवान सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपए का सोना बरामद किया है.

Small Finance Bank: बिहार मैं टीमें लगातार ताबड़तोड़ छापे मार रही

पुलिस अधिकारियों ने बताया की गोलू पासवान और जहांगीर अंसारी का पूर्व से ही अपराधिक रिकॉर्ड है. ये लूट, डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं एवं कुछ में पूर्व से ही फरार चल रहे थे. अब जबलपुर पुलिस को घटना मैं शामिल शेष दो डकैत एवं गलाया, बेचा गया सोने की तलाश है जिसके लिए अभी भी बिहार मैं टीमें लगातार ताबड़तोड़ छापे मार रही है. पुलिस महानिरीक्षक जबलुपर जोन जबलपुर महोदय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है.

-11 अगस्त 2025 को जबलपुर के सिहोरा उपसंभाग के खितौला थानांतर्गत में ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में हुई गोल्ड डकैती में शामिल सभी 5 डकैतों की पहचान कर 3 को किया गिरफ्तार सभी बिहार के रहने वाले हैं एवं पूर्व से भी कई मामलों में फरार चल रहे थे. 23/24 सितम्बर को बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना के कोलुबरा के रहने वाले जहांगीर आलम अंसारी और शेरघाटी के हरिओम ज्वेलर्स के मालिक हरिप्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया गया है .

28 सितम्बर को बिहार के गया जिले के आमस थाना के बेलखेड़ा गांव के रहने वाले गोलू पासवान को किया गया गिरफ्तार. गोलू के एक अन्य साथी उमेश पासवान की गिरफ्तारी 19 सितम्बर को की गई. उपरोक्त आरोपियों से अब तक लगभग 400 ग्राम सोने के अलावा डकैती का सोना बेचकर खरीदी गई एक होंडा कंपनी की लगभग 2 लाख रुपए की मोटर साइकिल, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, सोना गलाने वाला गैस कटर एवं अन्य औजार और जमीन खरीदी के कुछ दस्तावेज जप्त हुए हैं जिनकी कीमत लगभग 50 लाख आंकी गई है.

Small Finance Bank: पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-जहांगीर पिता दिलजान आलम अंसारी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कोलूबार, थाना डुमर्या जिला गया, बिहार
-गोलू उर्फ रविकांत पिता राजाराम पासवान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ा थाना अमस जिला गया, बिहार
-उमेश पिता बेनीप्रसाद पासवान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पांडेय पुरा थाना हंटरगंज जिला चतरा, झारखंड
-हरिप्रसाद पिता गोपाल प्रसाद सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी शेरघाटी थाना शेरघाटी जिला गया, बिहार

Small Finance Bank: नई मोटर साइकिल फाइनेंस कराई

इसके बाद निर्धारित योजना के तहत गैंग के पांच सदस्य जबलपुर आए और रईस सिंह लोधी के कहने सोनू वर्मन नामक युवक ने उन्हें इंद्राना में किराये पर मकान दिलाया और उन्हें क्षेत्र के रास्ते बताते हुए रेकी करवाई की। वारदात को अंजाम देने के लिए हेमराज के नाम पर नई मोटर साइकिल फाइनेंस कराई गई थी। बैंक डकैती के बाद रईस तथा हेमराज ने उन्हें सुरक्षित दमोह तक पहुंचाया, जहां रईस के साथी विकास चक्रवर्ती ने उनके खाने तथा कोलकाता एक्सप्रेस से जाने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था की थी।

Small Finance Bank: हरिप्रसाद सोनी को बिहार से गिरफ्तार किया

पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड राजेश दास उर्फ आकाश दास (38) तथा उसके सहयोगी इंद्रजीत दास उर्फ सागर दास निवासी गया, बिहार को एसटीएफ बिहार के सहयोग से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तीन किलो सोना बरामद किया। पुलिस ने डकैती की वारदात में शामिल जहांगीर आलम अंसारी, गोलू उर्फ रविकांत पासवान तथा उसके सहयोगी उमेश पासवान के साथ ही सोना खरीदने वाले हरिओम ज्वेलर्स के संचालक हरिप्रसाद सोनी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 400 ग्राम सोना तथा सोना बेचकर खरीदी गई दो लाख रुपये की मोटर साइकिल और जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए गोलू उर्फ रविकांत को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी तक तीन किलो 400 ग्राम सोना ही बरामद कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *