Road accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज बुधवार 1 अक्टूबर की सुबह एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां एक कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर हुआ. जानकारी के अनुसार, कार में सवार 8 लोग हरियाणा के फरीदपुर से हरिद्वार जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और वह हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला.
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को तुरंत घटना को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए.

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. दो घायलों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. सभी करनाल के फरीदपुर गांव से हरिद्वार अपने किसी परिजन की अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे.
इस घटना में 3 महिलाएं मोहानी, अंजू और विम्मी व तीन पुरुष-पीयूष, राजेन्द्र और शिवा की मौत गई है. वहीं हार्दिक नाम का युवक घायल बताया जा रहा है. इस घटना के बाद एक होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है.
इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कर पीछे से ट्रक में जा घुसी. बरहाल घटना का सीसीटीवी फुटेज इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी होटल मालिक राजेश कुमार का कहना है कि ट्रक यहां पर सड़क के नीचे खड़ा हुआ था. पीछे से अर्टिगा गाड़ी आई. वो काफी रफ्तार से थी.

इसके बाद अर्टिगा सीधी जाकर ट्रक में टकराई और शीशे टूटने पर बहुत जोर धमाका हुआ. फिर वहां पर आसपास के जो लोग थे, उन्होंने खिड़की तोड़ी. खिड़की तोड़कर कार सवारों बाहर निकल गया. मौके पर अस्पताल से भिजवाई एंबुलेंस आ गई थी. सभी की हालत बहुत खराब थी. एंबुलेंस उनको लेकर चली गई. वहीं हादसे जानकारी देते हुए सीओ फुगाना रुपाली राव ने बताया कि आज सुबह थाना तितावी क्षेत्र में एक हादसा हुआ.
ये हादसा शामली हाईवे पर स्थित जगदेव होटल के पास हुआ. अर्टिगा एक खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गई. अर्टिगा में हरियाणा के छह लोग सवार थे. मौके पर छह लोगों की मृत्यु हो गई. एक व्यक्ति घायल है. मृतकों में तीन महिला और तीन पुरुष हैं. सभी के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी गई है. उसकी गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.