West Central Railway: पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के एक अधिकारी सहित 88 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

By: PalPal India News
October 1, 2025

West Central Railway: पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 88 रेलकर्मी मंगलवार 30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हुए.

West Central Railway: दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 सितम्बर 2025 को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री ने उप मुख्य अभियंता (निर्माण) नीरज दुबे एवं वरिष्ठ एसओ/टीआई मोदूलाल मीणा के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये. सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं.

Central Railway
Central Railway
West Central Railway: सुश्री पूर्णिमा जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित 

सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार, मुख्य इंजीनियर (निर्माण) जोन सिंह मीणा, मुख्य इंजीनीयर (सामान्य) पी. एन.  तुराले, मुख्य वित्त सलाहकार हरी केश मीणा, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एचआरडी) सुश्री पूर्णिमा जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे.

West Central Railway: सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए

मंगलवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 01 अधिकारी एवं 01 रेल कर्मचारी, जबलपुर मंडल में 17 रेल कर्मचारियों, जबलपुर निर्माण में 01 रेल कर्मचारी, भोपाल मण्डल में 27 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 09 रेल कर्मचारियों, भोपाल निर्माण में 01 रेल कर्मचारी, कोटा मण्डल में 25 रेल कर्मचारियों एवं  कोटा कारखाना में 06 रेल कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 88 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई. इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दी गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *