Narmada Festival 2025 में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जीतें 11,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार माँ नर्मदा के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करने का सुनहरा अवसर

By: PalPal India News
October 2, 2025

Narmada Festival: सौंदर्य की नदी माँ नर्मदा के किनारे, विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात के समीप भेड़ाघाट की संगमरमरी वादी में नर्मदा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर 2025 को होने जा रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (JATCC) और नगर परिषद भेड़ाघाट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का विशेष आकर्षण होगा फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जिसमें प्रतिभागी माँ नर्मदा के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद कर 11,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीत सकते हैं।

Narmada Festival: “माँ नर्मदा का प्राकृतिक सौंदर्य”

मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम नर्मदा महोत्सव में शरद पूर्णिमा की रात धुआंधार प्रपात के तट पर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, मैथिली ठाकुर और अभि‍लिप्सा पांडा अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसी के साथ, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागी माँ नर्मदा के नयनाभिराम दृश्यों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता का विषय है “माँ नर्मदा का प्राकृतिक सौंदर्य”।

Narmada Festival:
Narmada Festival:
Narmada Festival: प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और शर्तें

जेएटीसीसी के सीईओ पीयूष दुबे ने कहा, “यह प्रतियोगिता रचनात्मकता और नवाचार का एक अनूठा मंच है। फोटोग्राफर्स अपने कैमरे की तीसरी नजर से माँ नर्मदा के अनुपम सौंदर्य को कैद कर पुरस्कार जीत सकते हैं।” प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और शर्तें निर्धारित की गई है। जिसमें प्रतिभागियों को नगर परिषद भेड़ाघाट में उपस्थित होकर या मोबाइल नंबर 7415212554 पर संपर्क कर पंजीयन कराना होगा।

Narmada Festival:
Narmada Festival:
Narmada Festival: फोटोग्राफ जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर

फोटोग्राफ जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक होगी। प्रत्येक प्रतिभागी को 2 सर्वश्रेष्ठ रंगीन फोटोग्राफ (20×30 सेमी या 12×18 सेमी) जमा करने होंगे, जिन पर नाम, पता और दूरभाष अंकित हो। लम्हेटाघाट से भेड़ाघाट के बीच माँ नर्मदा के प्रवाह क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य के फोटोग्राफ ही मान्य होंगे। प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

Narmada Festival: पुरस्कार वितरण 6 अक्टूबर को नर्मदा महोत्सव

परिणाम 5 अक्टूबर को और पुरस्कार वितरण 6 अक्टूबर को नर्मदा महोत्सव के दौरान। प्रतियोगिता में केवल वास्तविक व बिना एडिटिंग के फोटो मान्‍य होंगे। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और जेएटीसीसी सभी फोटोग्राफी प्रेमियों को इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने और माँ नर्मदा के सौंदर्य को दुनिया के सामने लाने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *