Priyanka Gandhi’s Visit : नई दुनिया प्रतिनिधि, रीवा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। सतना के चित्रकूट में चुनावी सभा के बाद रीवा में कहा, ‘मेरी सभा में इंदिरा जी के नारे से मोदी जी नाराज हो जाते हैं। मेरे भाषण में उन्होंने टिप्पणी भी की। आप ही बताइए क्यों आप इंदिरा जी के लिए नारा लगाते हैं। क्योंकि उनका आपसे एक रिश्ता था। उन्हें मामी जी-चाची जी कहने की जरूरत नहीं थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार रिश्वतखोरी से चल रही है।