सुप्रीम कोर्ट ने एमपी/एमएलए के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटाने से जुड़ी याचिका पर महत्वपूर्ण आदेश दिया है.SC ने इन केसों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करने… का काम हाई कोर्ट पर छोड़ दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सांसदों, विधायकों के खिलाफ मामलों के निपटारे के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले दर्ज करने का निर्देश दिया है. नियमित अंतराल पर एक विशेष पीठ द्वारा मामलों की सुनवाई की जाएगी. HC इन मामलों के शीघ्र निपटान के लिए ऐसे और निर्देश जारी कर सकता है. 