मध्यप्रदेश इलेक्शन:जेपी नड्डा कल बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करेंगे; सीएम के हेलिकॉप्टर के लिए जमीन देने से मना किया

By: PalPal India News
November 10, 2023

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) शनिवार को जारी करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में इसका विमोचन होगा। दोपहर 12:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

 बीजेपी कल संकल्प पत्र जारी करेगी. इमसें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. इसे बनाने से पहले प्रदेश में सुझाव पेटी रखी गई थी. जनता से सुझाव मांगे गए थे. उन सभी सुझाव को संकल्प पत्र में शामिल किया गया है.

संकल्प पत्र जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. वे 10 नवंबर को मंडला पहुंचे. उन्होंने यहां सभी को धनतेरस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि लाडली बहना में छूटी सभी महिलाओं का नाम जोड़ा जाएगा. लाडली बहना के पैसे बढ़ते जाएंगे. कांग्रेस चुनाव आयोग में मेरी इसी बात की शिकायत कर रही है. सीएम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली योजना में पक्के मकान बनेंगे. सरकार बनने पर सबको पक्का मकान मिलेगा. लाडली बहना को मैं लखपति बनाऊंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *