कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं मैहर BJP विधायक नारायण त्रिपाठी

By: PalPal India News
October 20, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। जिसे लेकर बीजेपी ने अपनी 4 लिस्ट भी जारी कर दी है। उधर जल्द ही कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उससे पहले मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते है। लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे नारायण त्रिपाठी ने कई बार पार्टी छोड़ने के संकेत दिए है। अब ऐसा माना जा रहा है की चुनावी साल में वे कांग्रेस का दामन थाम सकते है। बता दें कि 16 अक्टूबर को मैहर में बड़ी सभा होने जा रही है। इससे पहले वे 14 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते है। नारायण त्रिपाठी के सदस्यता लेने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वे कांग्रेस से इस बार चुनाव लड़ सकते है। त्रिपाठी के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद विंध्य पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *