Dhanteras 2023: 10 नवंबर यानी आज धनतेरस है. धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. धनतेरस पर आज खरीदारी का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू हो चुका है और आज खरीदारी शाम 5 बजकर 30 मिनट तक कर सकते हैं.
धनतेरस सबसे प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में बेहद उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है. इस शुभ दिन पर लोग विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं और भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं. वे अपने घर के बाहर दीये और मोमबत्तियां जलाते हैं. हर साल धनतेरस दिवाली दो दिन पहले मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस बार धनत्रयोदशी 10 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है. 