“रतलाम का श्री महालक्ष्मी मंदिर: अनूठा धरोहर”

By: PalPal India News
November 11, 2023

palpalindianews/jabalpur

दीपोत्सव आते ही रतलाम जिले का यह श्री महालक्ष्मी जी का बड़ा मंदिर चर्चाओं में आ जाता है। यह मध्य प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का ऐसा प्रसिद्ध मंदिर है जहां माता लक्ष्मी को करोड़ों रुपए के नोटों और सोने चांदी के आभूषणों से सजाया जाता है। जिसके दर्शन करने के लिए यहां मध्य प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने हैं और प्रसाद के रूप में माता को आभूषण अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में विराजमान माता लक्ष्मी अपने भक्तों की मनोकामनाएं भी पूर्ण करती हैं। जिसके चलते इस मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव आते ही भक्तों की संख्या दोगुनी हो जाती है। हम आमतौर पर मंदिरों में फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से मंदिर को सजाया हुआ देखते है लेकिन यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां करोड़ों रुपए के नोटों से मंदिर की सजावट होती है और माता लक्ष्मी का श्रृंगार सोने चांदी के आभूषणों से किया जाता है जो इस मंदिर को अन्य मंदिरों की अपेक्षा काफी खास बना देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *