palpalindianews/jabalpur
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जबलपुर में एक रोड शो भी किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। राहुल ने अशोक नगर और जबलपुर की जनसभाओं में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर जमकर चर्चा की।