कमलनाथ ने कसा भाजपा को तंज , 8 करोड़ रुपये के बुंदेलखंड पैकेज घोटाले के लगाये आरोप, पुलिस अधिकारियों को भी दी चेतावनी

By: PalPal India News
November 11, 2023

कमलनाथ ने फिर आड़े हाथों लिया शिवराज सिंह चौहान को और कहा कि हर बार भाजपा की सरकार 1 लाख नौकरी देने के वादे करती है लेकिन देती कुछ भी नहीं । और कहा कि भाजपा की झूठ की मशीन डबल अपनी रफ्तार से दूगनी रफ्तार में चल रही है ।

पल-पल इंडिया न्यूज /म.प्र. निवाड़ी

 मप्र विधानसभा की 230 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए अब कुछ दिन ही शेष है 17 नवम्बर को मतदान होने है उससे पहले नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं, आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पहुंचे और उन्होंने दो प्रत्याशियों के लिए आमसभा को संबोधित किया , उन्होंने भाजपा पर 8 हजार करोड़ रुपये के बुंदेलखंड घोटाले के बड़े आरोप लगाये, मंच से कमलनाथ ने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी भी दी और कहा कि याद रखना कल के बाद परसों भी आएगा।

कमलनाथ आज शनिवार को बुंदेलखंड के निवाड़ी पहुंचे यहाँ उन्होंने पृथ्वीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया, मंच पर पृथ्वीपुर से पार्टी प्रत्याशी नितेंद्र राठौर और निवाड़ी प्रत्याशी अमित राय भी मौजूद थे, कमलनाथ ने कहा कि नितेंद्र के परिवार से मेरा 40 साल पुराना रिश्ता है और अमित की समाज सेवा ने पार्टी को प्रभावित किया इसलिए इस 27 साल के नौजवान को हमने प्रत्याशी बनाया लेकिन याद रखना सिर्फ ये ही आपके विधायक नहीं होंगे मैं भी आपका विधायक रहूँगा।

35 responses to “कमलनाथ ने कसा भाजपा को तंज , 8 करोड़ रुपये के बुंदेलखंड पैकेज घोटाले के लगाये आरोप, पुलिस अधिकारियों को भी दी चेतावनी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *