संभल जिले में एक शादीशुदा महिला की गला काटकर हुई हत्या ,दिन दहाड़े इस वारदात को दिया गया अंजाम

By: PalPal India News
November 14, 2023

पल-पल इंडिया न्यूज़ /  उत्तर प्रदेश  ,संभल

यूपी के संभल जिले में बहुत ही  हताश कर देनें वाली घटना घटित हुई है जहाँ  एक शादीशुदा महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई. स्थानीय लोग दबी जुबान में पति द्वारा इस हत्या को अंजाम देने के बाद कह रहे हैं.मृतका का नाम रौनक बताया जा रहा है , पुलिस ने मृतका के पति शाहनवाज के खिलाफ 304 बी के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की वजहों का खुलासा कर दिया जाएगा।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे रौनक का पति शाहनवाज अपने बच्चे को चीज दिलाने के लिए गया था. इसी बीच स्थानीय लोगों ने रौनक का गला कटा हुआ शव खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग रौनक के शव को उठाकर उसकी ससुराल में ले गए.

घटना की जानकारी मिलने पर यू पी – के कोतवाली प्रभारी पवन सिंह, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका-ए-वारदात का जायजा लिया. परिजन मृतका पर ऊपरी हवाओं के होने की बात कह रहे हैं. इस दौरान मृतका के परिजनों और पुलिस के बीच कुछ झड़प भी हुई. इस मामले पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *