प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथो लिया । मंगलवार को झाबुआ की विशाल चुनावी सभा में गांधी परिवार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के नेता पहले तो गरीबों की झोपड़ी में जाकर फोटो खिंचवाते थे , उनकी गरीबी और बेहाली दिखाकर अपने विरोधियोंं की गलतियों का हवाला देते थे । एक बार उनकी तस्वीर चमक गई तो गरीबों को भूल जाते थे। ये ड्रामा नाना, दादी, पिता… सभी ने भी किया।
मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार हमेशा से ही लूट , भ्रष्टाचार और दिखावे की सरकार रही है जो जनता को लूटने का काम करती है । और साथ ही कहा कि कांग्रेस जीत के धोके में न रहे क्यों कि वह बहुत बड़ी हार की तरफ है । 